
विद्यालय में कला संकाय बंद करने के निर्णय लेने का प्रभारी प्राचार्य पर लगा आरोप
महासमुन्द। जिले के सरायपाली ब्लॉक अंतर्गत आने वाले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तोरेसिंहा में प्रभारी प्राचार्य को बदलने की मांग की गई है। शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी का नाम जारी एक पत्र में बताया गया है कि प्रभारी प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार प्रधान द्वारा अतिशेष युक्तियुक्तकरण के तहत दो व्याख्याता के अन्यत्र भेजे जाने से विद्यालय में कला संकाय को बंद करने का निर्णय लेकर एक अखबार में जानकारी दी गई । प्रभारी प्राचार्य पर शिक्षकों और पालकों को भड़काने का भी आरोप लगा है। शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष ने प्रभारी प्राचार्य को हटाकर अन्य वरिष्ठ व्याख्याता को प्रभारी प्राचार्य बनाए जाने की मांग उठाई है।






