

डीडवाना-कुचामन जिले में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर जयपुर के दादिया में आयोजित राज्य स्तरीय सहकार एवं रोजगार उत्सव के क्रम में जिला स्तरीय सहकार एवं रोजगार उत्सव का आयोजन गुरुवार को डीडवाना स्थित मालियान सूर्य मन्दिर के सभागार में हुआ।
जिला स्तरीय सहकार एवं रोजगार उत्सव में जिला प्रमुख श्री भागीरथ चौधरी, जिला कलक्टर डॉ.महेंद्र खड़गावत एवं जितेंद्र सिंह जोधा सहित उपस्थित अन्य अतिथियों ने विभिन्न राजकीय सेवाओं में चयनित जिले के नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र एवं शुभकामना संदेश प्रदान किये। कार्यक्रम में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में प्रोग्रामर पद पर 11 व सूचना सहायक पद पर 54, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के नर्सिंग अधिकारी, सीएचओ एवं एएनएम के पद पर 13, आयुर्वेद विभाग के 12, महिला एवं बाल विकास विभाग के 3, विद्युत विभाग के 3,प्रारंभिक शिक्षा के 6, तथा संस्कृत शिक्षा,आर्थिक एवं सांख्यकी विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व सहकारिता विभाग के क्रमशः एक – एक पदों पर चयनित डीडवाना-कुचामन जिले के कुल 106 नवचयनितों को नियुक्ति पत्र एवं शुभकामना संदेश प्रदान किये गए।
इस अवसर पर जयपुर के दादिया में आयोजित राज्य स्तरीय सहकार एवं रोजगार उत्सव कार्यक्रम का वीडियों कॉंफ़्रेंसिंग के जरिये किये गए सीधे प्रसारण को जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नव नियुक्त युवाओं ने देखा और माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के संबोधन को सुना।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री हनुमान प्रसाद,अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री महेंद्र मीणा,उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी, सहकारिता विभाग के सहायक रजिस्ट्रार गंगाराम गोदारा उपप्रधान श्री ओमप्रकाश लील, नगर परिषद आयुक्त भगवान सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजीत सिंह, कोषाधिकारी श्री भंवरलाल जांगिड़, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के एसीपी श्री शिवराज सोनी, महिला बाल विकास के उपनिदेशक श्री ओमप्रकाश सहित जनप्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व बड़ी संख्या में नवनियुक्त युवा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कैलाश सोलंकी द्वारा किया गया।









