
सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी।8225072664- संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग मृत्युंजय कुमार के द्वारा रहली विकासखंड के छिरारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का किया निरीक्षण गया जिसमें सहायक शिक्षक विज्ञान को छोड़ पूरा स्टाफ अनुपस्थित पाया गया, कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग मृत्युंजय कुमार ने बताया कि आज संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी एवं कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर शिक्षा विभाग सहित समस्त अन्य अधिकारियों के द्वारा विद्यालयों को निरीक्षण किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में संयुक्त संचालक मृत्युंजय कुमार ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिरारी का निरीक्षण प्रातः 10ः40 पर किया गया जिसमें एक मात्र सहायक शिक्षक विज्ञान उपस्थित थी प्राचार्य सहित शेष शिक्षक एवं अतिथि शिक्षक भृत्य सहित समस्त स्टाफ अनुपस्थित था। विद्यालय के गेट पर 100 से अधिक विद्यार्थी विद्यालय खुलने का इंतजार कर रहे थे उन्होंने बताया कि प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी कर अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है। मृत्युंजय कुमार ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैराना एवं छपरा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। खैराना विद्यालय में प्राचार्य सहित सभी स्टाफ मौजूद था एवं शैक्षणिक कार्य कराया जा रहा था जबकि छपरा विद्यायल में प्राचार्य सहित सभी स्टाफ मौजूद था किंतु कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों ने बताया कि संस्कृत विषय को छोड़कर शेष पांच विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं के संबंध में जानकारी नही दी गई है प्राचार्य को शाला के किसी भी शैक्षणिक अभिलेख की जानकारी नहीं थी। प्राचार्य को शाला में प्रवेशित छात्रों की जानकारी एवं प्रत्याशित प्रवेश की जानकारी भी नहीं है साथ ही पाठ्य पुस्तकों का वितरण न किया जाकर विद्यालय में स्टॉक मौजूद था इसी प्रकार अनेक अनियमितताएं भी पाई गई प्राचार्य सहित सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किए जार हैं। संयुक्त संचालक ने बताया कि सभी तीनो उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों का सत्र 2024-25 की के कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का परीक्षा परिणाम 30 प्रतिशत से कम था जिस पर संभाग कमिश्नर के द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किए जा चुके हैं।