A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

एसकेएमयू: कुलपति प्रो. कुनुल कंदीर ने की डॉ. कुमार सौरभ द्वारा रचित पुस्तक का विमोचन।

एसकेएमयू: कुलपति प्रो. कुनुल कंदीर ने की डॉ. कुमार सौरभ द्वारा रचित पुस्तक का विमोचन।

IMG 20250718 WA02501

शुक्रवार को सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कुनुल कंदीर ने एस. पी. कॉलेज के रसायन शास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. कुमार सौरभ द्वारा रचित पुस्तक “केमिस्ट्री इन डेली लाइफ” का विमोचन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजीव रंजन शर्मा, विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सिंह, सी.सी.डी.सी. डॉ. अब्दुस सत्तार, वित्त पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार सिन्हा, कुलानुशासक डॉ. राजीव कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. जय कुमार साह, एस. पी. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. खिरोधर प्रसाद यादव, डॉ. मधुवंश झा, डॉ. यदुवंश यादव एवं डॉ. कमल शिवकांत हरि आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. कंदीर ने डॉ. कुमार सौरभ के प्रयास की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने डॉ. सौरभ के सतत शोध, लेखन एवं शिक्षण कार्यों की प्रशंसा करते हुए पुस्तक को ‘समय की आवश्यकता’ बताया। कुलपति ने कहा कि यह पुस्तक रसायन शास्त्र जैसे विषय को आमजन तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएगी।
पुस्तक के लेखक डॉ. कुमार सौरभ ने कहा कि यह पुस्तक विद्यार्थियों एवं आम जनमानस को यह समझाने में सहायक होगी कि रसायन शास्त्र केवल प्रयोगशाला तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने बताया कि इस पुस्तक में साबुन, डिटर्जेंट, औषधियाँ, प्रसाधन सामग्री, खाद्य संरक्षक, प्लास्टिक, रंग, उर्वरक आदि के रासायनिक पहलुओं को सरल एवं सहज भाषा में समझाया गया है।
डॉ. सौरभ ने यह भी कहा कि यह पुस्तक छात्रों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों एवं रसायन शास्त्र में रुचि रखने वालों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।
इस अवसर पर उपस्थित अन्य सभी लोगों ने डॉ. कुमार सौरभ की प्रशंसा की और उन्हें इस तरह के कार्य को लगातार जारी रखने की सलाह दी।

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!