
बाबा काजलाभिषेक करने कांवरियों का जत्था हुआ रवाना
बलिया।शिव शक्ति कांवरिया संघ भीखाछपरा,बैरिया के तत्वावधान में शुक्रवार को सैकड़ों कांवरियों का जत्था शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष एवं शिवभक्त पंकज सिंह के नेतृत्व देवघर के लिए रवाना हुआ।शिव भक्तों ने स्थानीय मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात आरक्षित वाहन से देवघर रवाना हुए। पंकज सिंह ने बताया कि देवघर में बाबा बैजनाथ को जलाभिषेक कर बासुकीनाथ, रजरप्पा, होते हुए तारापीठ कलकत्ता केमाता तारा देवी के दर्शन के पश्चात लौट आएंगे।