A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेजबलपुरडिंडोरीनरसिंहपुरबालाघाटभोपालमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत मंडला पुलिस ने चलाया व्यापक जनजागरूकता अभियान।

मंडला मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में “नशे से दूरी है जरूरी” विशेष अभियान के अंतर्गत मंडला पुलिस द्वारा 15 दिवसीय वृहद जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ 🌐 

मंडला MP हेमंत नायक महाराजपुर 

#नशे से दूरी है जरूरी”अभियान के अंतर्गत मंडला पुलिस द्वारा व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मंडला मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में “नशे से दूरी है जरूरी” विशेष अभियान के अंतर्गत मंडला पुलिस द्वारा 15 दिवसीय वृहद जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं, छात्रों और आम नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराकर उन्हें नशा मुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना है।

अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शैक्षणिक संस्थानों, साप्ताहिक बाजारों, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस अधिकारियों द्वारा संवाद, शपथ ग्रहण व नशा मुक्ति विषयक जानकारी दी जा रही है।

थाना नैनपुर के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामगांव में 300 से अधिक विद्यार्थियों और 25 शिक्षकों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। इसी प्रकार थाना टिकरिया द्वारा कूड़ामैली स्कूल में बच्चों को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।

चौकी अंजनिया अंतर्गत ग्राम माधोपुर के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एएसआई राजेश सराठे एवं महिला अधिकारी ऋतु मरावी द्वारा नशा मुक्ति विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई और छात्रों को शपथ दिलाई गई। बच्चों ने नशे से दूर रहने और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

थाना महाराजपुर क्षेत्र के नवीन बालक मिडिल स्कूल एवं हाई स्कूल (दादा धनीराम वार्ड) में थाना प्रभारी डॉ. जय सिंह यादव एवं पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, पूरे परिवार और समाज को नुकसान पहुंचाता है। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों को नशा मुक्त जीवन की शपथ दिलाई गई।

इसी क्रम में थाना मोहगांव द्वारा भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर जनसंपर्क कर आम नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया। लोगों से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार व समुदाय को भी इसके लिए प्रेरित करें।

इस 15 दिवसीय जनजागरूकता अभियान में मंडला पुलिस सक्रिय रूप से भाग ले रही है और समाज के प्रत्येक वर्ग तक यह संदेश पहुँचाने का प्रयास कर रही है कि — नशे से दूरी ही जीवन में खुशहाली की गारंटी है।

✍🏻 मंडला पुलिस

Back to top button
error: Content is protected !!