उत्तर प्रदेशबस्ती

अंबेडकर नगर।। महिला को पीटने वाले ,थानाध्यक्ष को कप्तान साहब की शह

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। पैसे दो, वरना पिटो, थाना अब न्याय नहीं, सौदे की दुकान बन गया है।।

💫क्या महिला पुलिस छुट्टी पर थी,थानाध्यक्ष ने खुद महिला से की हाथापाई। 

💫महिला को पीटने वाले ,थानाध्यक्ष को कप्तान साहब की शह।

अंबेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी, सिपाही विजय यादव और कुछ अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा शांति मिश्रा, उनकी बेटी और बहन के साथ की गई बर्बर मारपीट का वीडियो सामने आया है। शांति मिश्रा सगहापुर गांव की निवासी हैं, जो राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र में आता है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या थानाध्यक्ष के पास महिला पुलिस नहीं थी जो खुद एक महिला के साथ हाथापाई करने उतर आए, क्या कानून का पाठ केवल आम जनता को पढ़ाया जाता है और थानों में तैनात पुलिस कर्मियों को इससे छूट मिल गई है।

पीड़िता का आरोप है कि थानाध्यक्ष ने विपक्षी पक्ष से पैसे लेकर उन्हें जेल भेज दिया। यदि गरीब के पास पैसे नहीं हैं, तो क्या उसकी कोई सुनवाई नहीं होगी? क्या इंसाफ अब बोली पर बिकता है?

विडंबना देखिए,शांति मिश्रा का बेटा विपक्षी को सिर्फ एक थप्पड़ मारता है तो जेल हो जाती है, पर पुलिस खुलेआम महिलाओं पर हाथ उठाए तो कानून मौन हो जाता है। क्या कप्तान साहब अम्बेडकरनगर, विजय प्रताप तिवारी पर भी मुकदमा दर्ज करवाएंगे या पुलिसवालों के लिए अलग संविधान है?

सबसे हैरत की बात, ट्रांसफर के आदेश के बावजूद विजय प्रताप तिवारी अभी तक रिलीव नहीं हुए। वजह पूछो तो जवाब मिलता है, हमारा डायरेक्ट जुगाड़ है कप्तान साहब से, जब मन होगा तब जाएंगे।

अब सवाल कप्तान साहब से इतने मेहरबान क्यों हैं आप उन पर? क्या इस जुगाड़ तंत्र के आगे कानून भी घुटने टेक चुका है?

अब देखना है कि कप्तान अम्बेडकरनगर केशव कुमार मिश्र पीड़ित शांति मिश्रा को इंसाफ दिलाएंगे या फिर एक और मामला “वीडियो वायरल” होकर सोशल मीडिया तक सिमट जाएगा। 

Back to top button
error: Content is protected !!