A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

श्रीविधि से धान की खेती: दुमका मे आयोजन*

श्रीविधि से धान की खेती: दुमका मे आयोजन*

दिनांक 19.07.2025 को ग्राम चॉदोपानी, पंचायत-दिग्धी, प्रखंड-दुमका में उपायुक्त के निर्देशानुसार आत्मा द्वारा प्रत्यक्षण हेतू वितरित किये गये धान बीज का श्रीविधि से रोपन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, दुमका उमेश मंडल, प्रखंड की प्रमुख मिनौती हेम्ब्रम, जिला कृषि पदाधिकारी, दुमका सत्यप्रकाश, उप परियोजना निदेशक आत्मा, दुमका संजय कुमार मंडल, सहायक तकनीकी प्रबंधक, दुमका भारती कुमारी एवं कृषकगण, सिफा की सदस्या सुष्मिता सोरेन उपस्थित थे। प्रखंड कृषि पदाधिकारी निमाई चन्द्र गोराई धान की श्रीविधि से खेती के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई एवं कृषक के खेत में श्रीविधि द्वारा बिचड़ा का रोपण किया गया। इस विधि से खेती में कृषकों को कम बीज 5केजी प्रति हे० बीज की आवश्यकता, 8-14 दिन का बिचड़ा एवं 25×25 सीएम की दूरी पर दो-दो बिचड़ा का रोपण किया जाता है। इस विधि से खेती करने पर कृषकों को दोगुना धान का उत्पादन प्राप्त होता है एवं कम पानी की आवश्यकता होती हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!