A2Z सभी खबर सभी जिले कीआगराउत्तर प्रदेश

आगरा में ऐतिहासिक पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर का भी होगा पर्यटन विकास, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के प्रस्ताव पर पर्यटक मंत्री ने लगाई मुहर।ह

पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइफ टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश

्पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइफ टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश ्

ऐतिहासिक पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर का भी होगा पर्यटन विकास, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के प्रस्ताव पर पर्यटन मंत्री ने लगाई मुहर।

मनकामेश्वर, फूलेश्वर महादेव मंदिर के बाद प्राचीन पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर का भी होगा जीर्णोद्धार।

मंदिर हमारी संस्कृति श्रद्धा और आस्था के केंद्र, पर्यटन विकास जरूरी-मा0 मंत्री योगेंद्र उपाध्याय

आगरा-18.07.2025/उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के प्रस्ताव पर मोहर लगाते हुए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने आगरा के प्राचीनतम पृथ्वी नाथ महादेव मंदिर के पर्यटन विकास की घोषणा की है। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पर्यटन अवस्थापना विकास योजना के अंतर्गत दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में मंदिरों के संरक्षण और विकास की श्रृंखला में एक और महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ गई है। उन्होंने बताया कि पहले प्रस्ताव में दक्षिण विधानसभा के प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर सहित बुर्जी वाला मंदिर, जयपुर हाउस, फूलेश्वर महादेव मंदिर, सीओडी कॉलोनी

के विकास के बाद अब पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर का भी समग्र विकास होगा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में हमारी प्राचीन धरोहर और हमारी संस्कृति धार्मिक आस्था को बढ़ाने के लिए प्राचीन मंदिरों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। पृथ्वी नाथ महादेव मंदिर आगरा के भक्तजनों के आस्था का केंद्र है इस मंदिर के पर्यटन विकास होने से भक्तों की आस्था के साथ युवा पीढ़ी को धर्म जागृति का अवसर मिलेगा।

इन मंदिरों का भी कराया जाएगा समग्र विकास

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि दक्षिण विधानसभा के कई और मंदिरों का विकास उनकी प्राथमिकता में है जिसमें हनुमान मंदिर, रामसिया की बगीची, नगला धाकरान, भैरों मंदिर, कुटुंबी भैरों (लेटे हुए भैरों), शीतला गली, नूरी दरवाजा आदि सम्मिलित हैं।

सावन के महीने में भक्तों को तोहफा मिला है, आगरा के चारों कोनों पर भगवान भोलेनाथ शिवलिंग के रूप में विराजमान है एक कोने पर राजेश्वर दूसरे कोने पर पृथ्वी नाथ तीसरी पर कैलाश महादेव और चौथी र बलकेश्वर महादेव विराजमान है। सावन के महीने में हर वर्ष लाखों की तादाद में श्रद्धालु चारों महादेव की परिक्रमा कर भगवान शिव की आराधना करते हैं। मनकामेश्वर मंदिर के बाद दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के प्राचीन पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के पुनरुद्धार और समग्र विकास से भक्तों को सावन के महीने में एक बड़ा तोहफा मिला है।

थे

Back to top button
error: Content is protected !!