
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ डिस्ट्रिक्ट हेड चित्रसेन घृतलहरे(पेंड्रावन)सारंगढ़-बिलाईगढ़, 21 जुलाई 2025// शहर के चौहानपारा मोहल्ले में पैसों के लेनदेन के विवाद में गवाह बनी युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान प्रमिला अजय (31) के रूप में हुई है, जो अंडोला धाना कोसीर की निवासी थी और सारंगढ़ में एक NGO भी संचालित करती थी।
19 जुलाई की रात हुई घटना, तकिए से मुंह दबाकर और रस्सी से गला घोंटकर हत्या
घटना 19 जुलाई की रात की है, जब प्रमिला चौहानपारा स्थित सरिता गोंडे (45) के घर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि प्रमिला, सरिता द्वारा खरीदी गई नई अर्टिगा कार को गिरवी रखवाने के 50 हजार रुपए के विवाद में गवाही देने गई थी। इसी बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सरिता और उसके भतीजे अमित कुर्रे (32) ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
सरिता ने प्रमिला का मुंह तकिए से दबाया, वहीं अमित ने नायलॉन की रस्सी से गला घोंट दिया। दोनों ने मिलकर तब तक दबाव बनाए रखा जब तक प्रमिला की मौत नहीं हो गई।
एडिशनल एसपी ने दी जानकारी, दोनों आरोपी गिरफ्तार
एडिशनल एसपी निमिषा पाण्डेय ने बताया कि पूछताछ में सरिता गोंडे और अमित ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हत्या के बाद आरोपी अमित कोरबा क्षेत्र में फरार हो गया था, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया। मर्डर में प्रयुक्त तकिया और रस्सी को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
हत्या की धारा 103(1), 3(5) में मामला दर्ज, न्यायिक रिमांड में भेजा गया जेल
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1) और 3(5) के तहत हत्या का केस दर्ज किया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पृष्ठभूमि: गाड़ी गिरवी रखने को लेकर पैसों का विवाद बना कारण
जानकारी के अनुसार, सरिता गोंडे ने हाल ही में एक अर्टिगा कार खरीदी थी, जिसे पैसों की तंगी के चलते सरसीवां के एक व्यक्ति के पास गिरवी रखा गया था। इस लेनदेन में 50 हजार रुपए की राशि का विवाद था, जिसमें प्रमिला अजय गवाह बनी थी। यही कारण उसकी हत्या का मुख्य कारण बना |इस निर्मम हत्या ने सारंगढ़ में सनसनी फैला दी है। पैसों के मामूली विवाद और गवाही के चलते एक युवती की जान लेना समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है।