?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला अनुकम्पा समिति की बैठक की अध्यक्षता मे जिला पदाधिकारी गया द्वारा5जन वितरण प्रणाली दुकानदार के मृत्युपरांत उनके निकटतम आश्रितो को स्वकृति प्दी गईं l

गया, 24 जुलाई 2025, ज़िला अनुकंपा समिति की बैठक ज़िला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में दिनांक 17 जुलाई को आयोजित की गई थी। जिला आपूर्ति पदाधिकारी जनार्दन अग्रवाल ने बताया कि वैसे जन वितरण प्रणाली दुकानदार जिनका मृत्यु 58 वर्ष के अंदर हो चुकी थी, उनके निकटतम आश्रितों को जो सभी अर्हता पूरा कर रहे थे, उन सभी आवेदनों की समीक्षा के उपरांत पांच आवेदकों की स्वीकृति दी गई है। साथ ही सभी संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को डीएम ने निर्देश दिया है कि प्रमाण पत्र प्राप्त कराते हुए तेजी से जन वितरण प्रणाली की अनुज्ञप्ति निर्गत करना सुनिश्चित करेंगे।

01. इमाजन वितरण प्रणाली अंतर्गत मगंज प्रखंड अंतर्गत भंगिया पंचायत के करमा ग्राम के रहने वाले अभय कुमार पासवान की मृत्यु 44 वर्ष में हुई थी अब उनके पुत्र पिंटू कुमार को जन वितरण प्रणाली की अनुज्ञप्ति जारी की जा रही है।

  1. इमामगंज प्रखंड के झिकटिया पंचायत के मैगरा ग्राम में रहने वाले हातिफ खां की मृत्यु 57 वर्ष में हुई थी, अब उनके पुत्र मोहम्मद सद्दाम खान को जन वितरण प्रणाली की अनुज्ञप्ति जारी की जा रही है।

  2. अतरी प्रखंड के टेंटुआ पंचायत के केवटी गाँव मे रहने वाले नाथुन प्रसाद की मृत्यु 55 वर्ष में हुई थी, अब उनके पुत्र सदन कुमार को जन वितरण प्रणाली की अनुज्ञप्ति जारी की जा रही है।

  3. बोधगया प्रखंड के झिकटिया पंचायत/ ग्राम में रहने वाले बालेस्वर प्रसाद की मृत्यु 56 वर्ष में हुई थी, अब उनके पुत्र सतीश कुमार को जन वितरण प्रणाली की अनुज्ञप्ति जारी की जा रही है।

  4. नगर प्रखंड के बारा पंचायत/ ग्राम के रहने वाले गुलाम हुसैन की मृत्यु 54 वर्ष में हुई थी, अब उनके पुत्र खालिद हुसैन को जन वितरण प्रणाली की अनुज्ञप्ति जारी की जा रही है।

जिला पदाधिकारी ने सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को कहा कि पूरी पारदर्शिता एवं पूरी मात्रा के साथ लाभार्थियों को अनाज वितरण करें। राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर दिए जाने वाली सुविधाओं को भी सभी लाभुकों के बीच दिए जाने वाली सुविधाएं संबंधित अवगत भी करवाये।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!