
देवास। हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, एवं संस्था संकल्प कायाकल्प के द्वारा देवास ब्लॉक के ग्राम राजोदा में अतिथियों द्वारा श्री महाकाल भगवान, मां सरस्वती का पूजन करके नवांकुर सखी अभियान की शुरुआत कलश यात्रा,बेलपत्र बीज,पौधे वितरण और वृक्षारोपण का कार्यक्रम करके की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर सुश्री अनीता गुप्ता टास्क मैनेजर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विशेष अतिथि श्रीमती अजीता परमार शासकीय निकाय सदस्य जन अभियान परिषद संभाग समन्वय शिव प्रसाद मालवीय जिला समन्वय सचिन शिम्पी मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह भाटी राजोदा दीपक सिंह ठाकुर की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित हुआ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हरियाली अमावस्या के मौके पर नवांकुर सखीयो को बेलपत्र एवं पौधे वितरण करके पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ अनीता गुप्ता ने बताया कि यह अभियान मध्य प्रदेश के 313 विकासखंड में चल रहा है और इसका उद्देश्य है हमारा प्रदेश हरा भरा प्रदेश हो जिसमें महिलाओं की भूमिका मुख्य होनी चाहिए एक पेड़ मां के नाम अभियान के महत्व को बताया गया विशेष अतिथि अजीत परमार ने बीजारोपण से पौधे की नर्सरी तैयार करके किस प्रकार से पर्यावरण के प्रति जागरूकता ला सकते है अंत में संभाग समन्वयक शिव प्रसाद मालवीय द्वारा बताया गया कि किस प्रकार एक पौधे को बड़ा करने में वही सुखद अनुभव होता है जो सुखद अनुभव घर में बच्चे को बड़ा करने में होता है इस अवसर पर
संस्था, संकल्प कायाकल्प राजोदा सदस्य दीपक सिंह ठाकुर, राजेश सिंह ठाकुर, अरुण सिंह , अतुल सिंह पांचाल, गोविंद सिंह, विशाल सिंह, कुलदीप सिंह, गोपाल सिंह, जितेंद्र पाटीदार जन अभियान परिषद कार्यकर्ता अनीता कौशल,माया पाटीदार देवेंद्र भंडारी पूजा, बैरागी, नीलम चौहान, धर्मेंद्र सिंह राजपूत,नीरज बैरागी, रविन्द्र सिंह, प्रतिभा ठाकुर, प्रगति कुंडल, पंकज प्रधान, पलक आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन केपी सिंह राजपूत द्वारा एवं आभार ब्लॉक समन्वयक श्रीमती नीलम सोनी द्वारा व्यक्त किया गया ।