A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने की छापामार कार्यवाही

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी।-8225072664- कलेक्टर संदीप जी. आर. के द्वारा चलाए गए मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन, द्वारा लगातार छापा मार कार्यवाही की जा रही है। सागर शहर की विभिन्न दूध डेयरी पर दूध एवं दूध से बने अन्य उत्पाद की लगातार चलित खाद्य प्रयोगशाला द्वारा जांच की जा रही है एवं नमूने एकत्र कर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे हैं। शहर की नामचीन डेयरियों पर कार्यावही की जा रही हैं। इसी कड़ी में परकोटा स्थित विश्वास डेयरी, रेलवे स्टेशन स्थित हरियाणा डेयरी, तिली चौराह स्थित दिशा डेयरी, संत कवर राम वार्ड स्थित नारायण डेयरी से दूध, दही, पनीर घी आदि के नमूने जांच हेतु एकत्र कर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये इसके अतिरिक्त अन्य खाद्य प्रतिष्ठान पर भी निरन्तर छापामार कार्यवाही जारी है।Screenshot 20250725 171945

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!