A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

एनसीसी कैडेट्स ने एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत किया पौधारोपण

11मध्यप्रदेश बटालियन राष्ट्रीय कैडेट कोर, सागर के निर्देशानुसार एकलव्य विश्वविद्यालय, दमोह की एनसीसी इकाई द्वारा एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण किया गया।पौधारोपण कार्यक्रम परिसर स्थित गौशाला के मुख्य मार्ग के दोनों ओर व्यर्थ पड़ी जमीन पर गुलमोहर, आम और नीम के पौधों को लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया गया । img 1753441184442यह आयोजन एकलव्य विश्वविद्यालय की कुलाधिपति डॉ. सुधा मलैया, प्रति कुलाधिपति श्रीमती पूजा मलैया, श्रीमती रति मलैया के कुशल नेतृत्व एवं कुलगुरू प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार जैन, कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा के मार्गदर्शन और केयर टेकर अधिकारी डॉ. हृदय नारायण तिवारी के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर एकलव्य विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरू प्रोफ़ेसर डॉ. पवन कुमार जैन, कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. शैलेन्द्र जैन, अधिष्ठाता अकादमिक डॉ. शमा खानम, डॉ. आशीष जैन, डॉ. दुर्गा महोबिया, डॉ. रागिनी भार्गव , डॉ. दिनेश कुशवाहा पीआई श्री साहिल कुर्मी के साथ ही बड़ी संख्या में प्राध्यापकों, विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट ने कार्यक्रम में सहभागिता की।img 1753441246174 कार्यक्रम में पधारे कुलगुरू प्रोफेसर डॉ. पवन जैन ने पौधा लगाकर एक पौधा माँ के नाम कार्यक्रम की शुरुआत की एवं बताया कि हम सभी को इन पौधों के बड़े होने तक संरक्षण करना आवश्यक है। यह सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा ने भी पौधा लगाकर उसके नियमित देखरेख की बात कही। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. शैलेन्द्र जैन ने इस मिशन के तहत अधिक से अधिक पौधरोपण की प्रतिबद्धता जताई। अधिष्ठाता अकादमिक डॉ. शमा खानम ने एक पौधा माँ के नाम लगाकर पौधों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में अनेक कैडेट्स और विद्यार्थियों ने पौधरोपण कर पृथ्वी के संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ ली। कार्यक्रम संचालक एनसीसी सीटीओ डॉ. हृदय नारायण तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया की यह पौधारोपण कार्यक्रम अनवरत आयोजित किया जाना है। इस अभियान का मूल उद्देश्य प्रकृति से जीवन को जोड़कर पर्यावरण को हरा-भरा बनाना है। अंत में सभी कैडेट्स एवं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रैली निकालकर पौधारोपण का संदेश दिया गया।img 1753441289474

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!