A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceTechnologyअन्य खबरेटेक्नोलॉजीधारमध्यप्रदेशलाइफस्टाइलसीधी

13 वर्षीय बालक की लैट्रिग टैंक में गिरने से हुई मौत चुरहट क्षेत्र में छाई शोक की लहर जाच मे जुटीं चुरहट पुलिस

सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड धार (सीधी)  Screenshot 2025 07 29 23 10 04 372 com.whatsapp editमानिक लाल गुप्ता पत्रकार  चुरहट  मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद चुरहट  वार्ड क्रमांक एक में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां 13 वर्षीय युवक सुभाष साहू पिता मनबोध साहू की लैटरिंग टैंक में डूबने से मौत हो गई। घटना लगभग 3 बजे के आसपास की है, जब युवक घर से खेलने निकला था और अवध पैलेस के बगल में स्थित टैंक में गिर गया।

 

जानकारी के अनुसार, यह टैंक कन्हैया लाल गुप्ता पिता गजाधर प्रसाद गुप्ता की जमीन पर बना हुआ था और विगत 10 वर्षों से बिना ढक्कन के खुला हुआ पड़ा था। इस हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट भेजा गया।

 

पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा के उपायों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टैंक का बिना ढक्कन के खुला होना एक बड़ा खतरा था, जो अब एक 13 वर्षीय युवक की जान ले चुका है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है

Back to top button
error: Content is protected !!