A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिद्धार्थनगर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला

भैंस चराने गई 15 वर्षीय लड़की से गांव के 50 वर्षीय व्यक्ति ने किया दुष्कर्म

सिद्धार्थनगर के थाना कठेला समय माता क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता 15 वर्षीय है और आरोपी उसी गांव का 50 वर्षीय व्यक्ति है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना शुक्रवार को हुई। पीड़िता अपनी भैंस चराने सिकरी नाले के पास गई थी। दोपहर लगभग तीन बजे गांव के 50 वर्षीय व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

IMG 20250802 224645

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना के बाद लड़की रोते हुए घर पहुंची। उसने अपने परिवार को पूरी घटना बताई। पीड़िता के पिता ने थाने पर नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कठेला समय माता थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!