A2Z सभी खबर सभी जिले की

हर से मिलने जाएंगे हरि- होगा जागनाथ का जलाभिषेक|

FB IMG 1754192422472जावरा —-पहाड़िया रोड स्थित बाबा खाटू श्याम मंदिर से रविवार दोपहर 3 बजे श्री हरि से हर का मिलन यात्रा निकलेगी। जिसमें अघोरी बाबा का तांडव, राधा कृष्ण का नृत्य, बजरंग बली की उड़ान के साथ अन्य आकर्षक झांकियां देखने को मिलेगी। बीते साल की तरह इस वर्ष भी राजेश भरावा मित्र मंडल, श्री श्याम मित्र मंडल व सेवाभावी मित्र मंडल द्वारा उक्त कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। खाटू श्याम मंदिर से प्रारंभ होने वाली श्री हरि से हर का मिलन यात्रा को निहारने के लिए बड़ी संख्या में धर्मालुओं की भीड़ पहुंचती है।  उक्त यात्रा में राधा कृष्ण का नृत्य, माँ कालिका का रोद्र रूप, हनुमान जी की उड़ान, अघोरी के तांडव मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। माँ कालका का रूप धरे कलाकार जलती आग का खप्पर हाथ में लेकर मुँह से खून टपकाते हुए तांडव कर जनता का मन मोहने की कोशिश करते नजर आएंगे। हनुमान के रूप में सजे-धजे कलाकार की मुद्रा व प्रदर्शन भी देखने लायक रहेगा। यात्रा में राधा-कृष्ण के रूप में कलाकारों को भजनों पर झूमते,गाते,नाचते हुए देखने के लिए भारी भीड़ मौजूद रहेगी।

राजेश भरावा मित्र मंडल,श्री श्याम मित्र मंडल व सेवा भावी मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में निकाली जा रही इस यात्रा में बैंड बाजे के अलावा डीजे व ढोल के साथ धार्मिक भजनों पर कलाकार नाचते गाते नजर आएंगे। गौरतलब है कि विगत 3 वर्षो से इस यात्रा का आयोजन हो रहा है। सावन माह के दौरान ही यात्रा निकलती है, जिसे देखने के लिए जनता उत्साहित रहती है। नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई श्री हरि से हर का मिलन यात्रा स्थानीय पुल बाजार स्थित जागनाथ महादेव मंदिर पहुंचेगी। जहाँ इसका समापन होगा। इससे पहले रास्ते में जगह-जगह अनेक संस्थाओं द्वारा इसका स्वागत किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!