
दिनांक 02.08.2025 को डेल्हा थाना को सूचना प्राप्त हुई कि बैरागी मोहल्ला निवासी मनिष मांझी, पिता स्व. बुटा मांझी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
प्राप्त सूचना से वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए नगर पुलिस उपाधीक्षक-2, गया एवं डेल्हा थानाध्यक्ष द्वारा तत्क्षण घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया एवं घटनास्थल को संरक्षित किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु ANMMCH, गया भेजा गया।
प्रारंभिक अनुसंधान में यह बात सामने आई है कि घटना को अंजाम देने वाला बबलू मांझी एवं मृतक के परिवार के बीच पूर्व से आपसी विवाद चला आ रहा था। विदित हो कि डेल्हा थाना कांड संख्या 122/25, जो कि मृतक के परिजन के आवेदन पर दर्ज किया गया था, में अभियुक्त बबलू मांझी को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था।
वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों के शीघ्र गिरफ्तारी हेतु नगर पुलिस अधीक्षक, गया के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। साथ ही साक्ष्य संकलन हेतु एफ०एस०एल० एवं तकनीकी टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है।
घटना से संबंधित मानवीय एवं तकनीकी आसूचना के आधार पर अबतक 03 अपराधकर्मियों की पहचान कर संभावित ठिकानों पर निरंतर छापामारी की जा रही है। शीघ्र ही इस घटना में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस संबंध में डेल्हा थाना द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़






