A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

*मालाड में एफडीए की बड़ी कार्रवाई....करोड़ों की एक्सपायरी दवाएं जब्त...*

*मालाड में एफडीए की बड़ी कार्रवाई....करोड़ों की एक्सपायरी दवाएं जब्त...*

Press Note
West Mumbai

*मालाड में एफडीए की बड़ी कार्रवाई….करोड़ों की एक्सपायरी दवाएं जब्त…*

मुंबई….मुंबई में स्थित एक नामी फॉर्मा कंपनी के गोदाम से जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। मालाड इलाके में एफडीए ने दबिश देकर जो भंडाफोड़ किया, उसने प्रशासन और फॉर्मा माफिया की मिलीभगत पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। कंपनी के गोदाम से बिना लाइसेंस के ३१७ बॉक्स में भरकर रखी गर्इं खतरनाक एक्सपायरी दवाएं जब्त की गई हैं। एक्सपायर हुर्इं इन दवाओं की कीमत करोड़ों में बताई गई है, जिनका इस्तेमाल किसी भी समय मरीजों की जान पर बन सकता था। बॉक्स में भरकर रखे गए मौत के सामान का मामला उजागर होने के बाद अब केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
महाराष्ट्र के अन्न व औषधि प्रशासन ने मुंबई के मालाड-पश्चिम स्थित प्राणदा बायोफॉर्मा प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम पर छापा मारते हुए ३१७ बॉक्स में भरकर रखी गई बिना लाइसेंस, नकली और एक्सपायरी दवाओं का जखीरा जब्त किया है। प्राथमिक अनुमान के मुताबिक, जब्त किए गए इस अवैध स्टॉक की कीमत करीब चार करोड़ रुपयों से ज्यादा है। यह कार्रवाई आयुष्मान भारत पीएमजेएवाई व महात्मा फुले जन आरोग्य योजना से जुड़े जिला तक्रार निवारण समिति के सदस्य भिमेश मुतुला की सतर्कता और पहल पर संभव हो सकी। समाजसेवी भिमेश मुतुला ने जब प्राणदा कंपनी से हेयर ऑयल मंगवाया और उसकी वैधता जांची तो वह एक्सपायरी निकला। इसके बाद उन्होंने खुद साक्ष्य जुटाए और उसे उन्होंने एफडीए कमिश्नर राजेश नार्वेकर को सौंपे। इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए एफडीए की इंटेलिजेंस ब्रांच ने छापेमारी कर सारा स्टॉक जब्त कर लिया।

कंपनी के खिलाफ दर्ज किया जा रहा मामला

इस मामले में औषधि व सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम, १९४० और भारतीय न्याय संहिता २०२३ के तहत गंभीर धाराओं में आपराधिक मामला दर्ज किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, यह कंपनी कई वर्षों से लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रही थी, जो अब उजागर हुआ है।

दवाओं की आड़ में चल रहा था फर्जी धंधा

छापे के दौरान हेयर ऑयल से लेकर गंभीर रोगों की दवाएं, एक्सपायरी सौंदर्य प्रसाधन और बिना लाइसेंस के उत्पाद बड़ी मात्रा में पाए गए। ये सभी उत्पाद बिना किसी वैधानिक मंजूरी के बाजार में खुलेआम बेचे जा रहे थे।

RNI:- MPBIL/25/A1465
Devashish Tokekar
Vande bharat live tv news,nagpur
Editor
Indian Council of press,Nagpur
Journalist
Contact no.9422428110/9146095536
Head office:- plot no 18/19, flat no. 201,Harmony emporise, Payal -pallavi society new Manish Nagar somalwada nagpur – 440015

Back to top button
error: Content is protected !!