A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

*अंतिम सोमवारी को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया रूट लाइन का निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश…*

*अंतिम सोमवारी को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया रूट लाइन का निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश...*

IMG 20250803 WA0272 IMG 20250803 WA0275 IMG 20250803 WA0268 IMG 20250803 WA0280 IMG 20250803 WA0281 IMG 20250803 WA0282 IMG 20250803 WA02871 IMG 20250803 WA0276

सावन माह की अंतिम सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ एवं व्यवस्था की संवेदनशीलता को देखते हुए आज उपायुक्त अभिजीत सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों के साथ संपूर्ण रूट लाइन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त अधिकारियों एवं कर्मियों से बातचीत कर तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली एवं आवश्यक निदेश दिया।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मेला अपने अंतिम चरण में अवश्य है, लेकिन सतर्कता, समर्पण और पूर्ण तत्परता के साथ सभी अधिकारी एवं कर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई कठिनाई न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालु श्रद्धा एवं आस्था के साथ सुगमतापूर्वक जलार्पण कर सकें, इसके लिए सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा एवं यातायात प्रबंधन की सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रहनी चाहिए।

पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों,पुलिस बल जवानों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश देते हुए कहा कि भीड़ प्रबंधन एवं यातायात नियंत्रण में कोई ढिलाई न बरती जाए। साथ ही, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने को कहा।

निरीक्षण के दौरान मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर जाकर व्यवस्था का भौतिक सत्यापन किया गया और आवश्यकतानुसार सुधार हेतु तत्काल निर्देश भी दिए।

 

Back to top button
error: Content is protected !!