A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

सावन के अंतिम सोमवारी पर बुंडू के प्राचीन मनोकामना बाबा नर्मदेश्वर शिव मन्दिर में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़।।

सावन के अंतिम सोमवारी पर बुंडू के प्राचीन मनोकामना बाबा नर्मदेश्वर शिव मन्दिर में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़।।

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी

खलारी। कोयलांचल क्षेत्र के बुंडू में सनातन हिंदू धर्म स्वालंबियों द्वारा श्रावण माह के अंतिम सोमवारी में बुंडू के प्राचीन मनोकामना बाबा नर्मदेश्वर शिव मन्दिर में जयकारा के साथ शिव भक्तों का हुजूम उमड़ा और भक्तों ने बाबा शिव भोले पर जलाभिषेक किया।बताते चलें कि बचरा से सटे बुंडू गांव में 125 वर्ष से भी अधिक पुरानी शिव मंदिर स्थापित है।इस मंदिर में भोले शिव के साथ बाबा नंदी प्राकृतिक रूप से विराजमान है जो भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।इस मंदिर में हर वर्ष सावन के पावन माह में प्रत्येक सोमवारी को सनातन शिव भक्तों द्वारा जल कांवड़ यात्रा आयोजन किया जाता हैं और इस वर्ष भी सावन के अंतिम सोमवारी में जल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया,जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए और 11 किलो मीटर का सफर तय कर कोती नदी शिवगंगा उद्गम स्थल से जल संकल्प करते हुए बुंडू के प्राचीन मनोकामना शिव मंदिर बाबा नर्मदेश्वर शिव मे जलाभिषेक किया और सभी भक्तों ने अपने-अपने मनोकामना पूर्ण होने का भगवान शिव से आशीर्वाद मांगा।इस कार्यक्रम में पुरोहित नरेश पांडे,मुखिया तुलसी तुरी,डॉ विनोद शर्मा, डॉ नारायण साव,अर्जुन प्रजापति,शिव शंकर साव, राजू साव,परमेश्वर गंझू, सुजीत कुमार गंझू,सुजीत कुमार,रणदीप कुमार,ऋषभ कुमार,राजेश कुमार,सुनीता देवी,शांति देवी,विराजो देवी, पानो देवी,सविता देवी,लुकरी देवी,आशा देवी,चुलबुली रानी,बबीता देवी,पूनम देवी, मनीषा कुमारी,राधिका कुमारी,मोनिका कुमारी, चंचल कुमारी,सोनाली कुमारी,निर्जला कुमारी, अनिशा कुमारी,शोभा कुमारी,सुहानी कुमारी, ममता कुमारी,संध्या कुमारी, सोनी कुमारी,पुष्पा कुमारी, बबीता कुमारी,रानी कुमारी, सपना कुमारी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!