
आज दिनांक 05.08.2025 को चेरकी थाना का सफलतापूर्वक नए मॉडल थाना भवन में स्थानांतरण किया गया। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, गया की अगुवाई में नगर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बोधगया), थानाध्यक्ष चेरकी सहित चेरकी थाना के सभी पदाधिकारी/कर्मी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। नव निर्मित भवन का उद्घाटन एक महिला जनप्रतिनिधि द्वारा फीता काटकर किया गया। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस भवन में आगंतुकों के लिए प्रतीक्षालय, महिला पुलिस कर्मियों के लिए पृथक एवं सुरक्षित आवासीय सुविधा, तथा कार्यालय संचालन हेतु सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। यह नया थाना भवन न केवल पुलिसिंग को अधिक प्रभावी, दक्ष एवं सुचारु बनाएगा, बल्कि आम नागरिकों को बेहतर सेवा, सहयोग और सुरक्षा प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़




