
संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा से भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यक्रम हर घर तिरंगा अभियान को लेकर गढ़वा जिला कार्यालय, पिंडरा में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा वंदे मातरम् गीत के साथ की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी ने किया।मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की सेना ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया। 10 से 14 अगस्त तक बूथ स्तर पर तिरंगा यात्रा और 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराने की योजना है। 14 अगस्त को *विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस* के रूप में मनाया जाएगा, जिससे युवा पीढ़ी देश के विभाजन की त्रासदी से अवगत हो सके।
गढ़वा जिला प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएंगे। सभी नागरिकों को घर पर तिरंगा फहराने हेतु प्रेरित किया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने बताया कि मंडल से बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारी बांटी गई है ताकि हर घर तक तिरंगा पहुंच सके।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि पहले तिरंगा केवल सरकारी और गैर-सरकारी भवनों पर ही फहराया जाता था, लेकिन अब प्रधानमंत्री के प्रयास से हर घर में तिरंगा लहराने की संस्कृति बनी है।
लातेहार जिला प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने तिरंगे के प्रति आम जनता में जो चेतना जगाई है, वह अभूतपूर्व है। यह अभियान देशवासियों में राष्ट्रीय गर्व और एकजुटता का भाव भरने वाला है।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे, भाजपा नेता अरविंद तुफानी, बिनय चौबे, जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे, रामसरीख चंद्रा, अजय तिवारी, राजकुमार मधेशिया, उमेश कश्यप, रितेश दुबे, बलराम यादव, परिक्षित तिवारी, सुरेन्द्र राम, शुभम गुप्ता, जयंत पाण्डेय, लक्ष्मीकांत पाण्डेय, राजेश यादव, अभिषेक कश्यप, विकास तिवारी, दिनेश कुशवाहा, रुपु महतो, अंसाद बाबू, बजरंग प्रसाद, दिनेश पासवान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।