
झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के द्वारा श्रध्दांजलि सह शोकसभा का हुआ आयोजन।।
पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी
खलारी। सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के बचरा श्रमिक क्लब में सोमवार को झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के द्वारा श्रद्धांजलि सह शोसभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में कई सीसीएल अधिकारी,कर्मचारी,श्रमिक प्रतिनिधि,राजनीतिक दल सहित स्थानीय प्रशासन शामिल हुए।कार्यक्रम मे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद स्वर्गीय शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम में सबसे पूर्व उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। जिसके बाद उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्व. शिबू सोरेन के जीवनी पर प्रकाश डाला। साथ ही स्वर्गीय शिबू सोरेन का निधन झारखंड राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया। वक्ताओं ने कहा कि शिबू सोरेन ने झारखंड राज्य के जनता के हक और अधिकार के लिए संघर्ष किया है। झारखंड राज्य के अलग आंदोलन की लड़ाई मे उनका योगदान कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।कार्यक्रम का संचालन झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के पिपरवार क्षेत्रीय सचिव इकबाल हुसैन ने किया।इस मौके पर पिपरवार क्षेत्र के महाप्रबंधक संजीव कुमार, पिपरवार थाना के अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार, झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सह बचरा उतरी मुखिया गुंजन कुमारी सिंह,मुखिया रीना देवी, श्रमिक प्रतिनिधि इस्लाम अंसारी,भीम सिंह यादव, विद्यापति सिंह,कामेश्वर राम, राजेंद्र गुप्ता,अनिल कुवंर, पिंकी सिंह,रंथु उरांव तिग्गा, रतिया गंझु,तोहिद अंसारी, रतन लाल,प्रेमचन्द कुमार, कृष्णा यादव,गुरूदयाल सिंह,अनिल सोनी,मन्टू यादव,उमेश सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।