UP विधानसभा सत्र/बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि स्कूल कोई भी बंद नहीं किया जाएगा। सारे बेसिक स्कूल यथावत काम करते रहेंगे। उन्होंने बच्चों के स्कूलों में नामांकन की आयु घटाने से इनकार किया है। उनका कहना है कि यह राष्ट्रीय मानक है कि बच्चा कक्षा एक में 6 वर्ष का होना चाहिए। कक्षा 8 तक 14 वर्ष का बच्चा होना चाहिए। इसी के आधार पर शिक्षा के अधिकार के तहत बच्चों को आठवीं तक की अनिवार्य शिक्षा दी जा रही है। इसलिए नामांकन की आयु घटा पाना संभव नहीं है।
समाजवादी पार्टी के स्कूल मर्जर को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि उत्तर प्रदेश में करीब 1 करोड़ 5 लाख बच्चे बेसिक शिक्षा स्कूलों में एनरोल्ड हैं। जिनको लगभग 338000 शिक्षक पढ़ा रहे हैं। 100000 से भी अधिक शिक्षामित्र भी तैनात हैं।