महराजगंज 13 अगस्त 2025।आज जिला अधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने संबंधित विभागों के साथ उर्वरक उपलब्धता व वितरण की समीक्षा बैठक किया।
समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल के अनुसार जनपद में माह जून में कुल 186 तथा माह जुलाई में कुल 261 काश्तकारों द्वारा कई बार पॉश मशीन में अंगूठा लगाकर 01 एमटी से अधिक (22 बोरी से अधिक) उर्वरक क्रय किया गया।
इसी प्रकार माह जून में 32 व जुलाई में 43 काश्तकारों द्वारा 1.5 एमटी से अधिक (33 बोरी से अधिक) उर्वरक क्रय किया गया।
जिला अधिकारी ने कहा कि ऐसे कृषकों की सूची तैयार कर संबंधित तहसील से इस बात की जांच कराई जा रही है कि उनके द्वारा खरीदे गए उर्वरक की मात्रा के अनुपात में कृषि जोत का रकबा है या नहीं। साथ ही उनके द्वारा उर्वरक क्रय करने का उद्देश्य अवैध भंडारण या अवैध बिक्री तो नहीं था। अपनी कृषि जोत की आवश्यकता से अधिक उर्वरक क्रय करने वाले संदिग्ध लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही का निर्देश जिला अधिकारी महोदय के द्वारा दिया गया ।
इसके अलावा जिन बिक्री केंद्रों द्वारा ऐसे लोगों को मानक से अधिक उर्वरक बिक्री किया गया है, उनके विरुद्ध भी जांच के उपरांत कार्यवाही का निर्देश जिला अधिकारी महोदय द्वारा दिया गया।
जिला अधिकारी महोदय ने बताया कि प्रशासन का उद्देश्य है कि जनपद में किसानों को पारदर्शी तरीके से उनकी आवश्यकता के अनुसार उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने किसानो से भी अनुरोध किया की किसी प्रकार की अफवाह में पड़कर उर्वरक का अवैध भंडारण न करें। ऐसे लोगों को चिन्हित कर दंडित किया जाएगा।
हम पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह जिला संगठन प्रभारी गयाजी बीरेंद्र सिंह जी ने जिला कार्यालय गया मे आयोजित
19/02/2026
नजीबाबाद पुलिस ने चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
19/02/2026
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कलेक्टर–कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा*
19/02/2026
पूर्व मुख्य मंत्री अशोक गहलोत ने दौसा अस्पताल में सिलिकोसिस मरीजों से पूछा हालचाल
19/02/2026
दुबे कालोनी एवं पुरैनी में अवैध प्लाटिंग का आरोप
19/02/2026
स्वरोजगार योजनाओं में 31 मार्च तक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति कराएं # उद्योगों की स्थापना से आर्थिक विकास को गति मिलेगी # किसान मित्र सूर्य घर योजना का लाभ सभी किसानों को दें – मुख्य सचिव
19/02/2026
*ऑल्टो कार में अचानक आग लगने की सूचना पर फ़ायर स्टेशन रुड़की की त्वरित कार्रवाई*
19/02/2026
*खानपुर पुलिस ने माता-पिता से बिछड़े बच्चों को सकुशल मिलाया, लौटाई चेहरे पर मुस्कान*
19/02/2026
शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!