A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

कबरई नगर में 13 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व  पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ।

IMG 20250814 WA0005 IMG 20250814 WA0003 IMG 20250814 WA0004

कबरई में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन

कबरई नगर में 13 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व  पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। यात्रा का शुभारंभ पांच पहाड़ी मंदिर प्रांगण से भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह उर्फ धीरू ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। इसमें मंडल पदाधिकारी, नगर एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

विशेष सहयोग प्राथमिक विद्यालय राजीव नगर कबरई और सरस्वती बल विद्या मंदिर के शिक्षक-छात्रों का रहा। बच्चों ने हाथों में तिरंगे व देशभक्ति संदेश लेकर यात्रा में उत्साह का संचार किया।

यात्रा पांच पहाड़ी मंदिर से निकलकर संगति रहे मार्ग होते हुए बांदा चौराहे तक पहुंची। इस दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण गूंज उठा। नगरवासियों ने जगह-जगह फूलों और तिरंगे से स्वागत किया।

समापन पर बांदा चौराहे पर संक्षिप्त सभा में वक्ताओं ने तिरंगे की आन-बान-शान की रक्षा का संकल्प लिया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।

यह तिरंगा यात्रा न केवल स्वतंत्रता दिवस का स्वागत थी, बल्कि कबरई में देशभक्ति और एकता का जीवंत उदाहरण भी बनी।

Back to top button
error: Content is protected !!