?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगोरेला पेंड्राछत्तीसगढ़नागपुरमहाराष्ट्र

जीपीएम जिलें हुआ प्रशासनिक फेरबदल

निकिता मरकाम मरवाही की एसडीएम, विक्रांत अंचल को पेन्ड्रारोड की जिम्मेवारी

वंदेभारतलाइवटीव न्युज 14 अगस्त 2025-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ के गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। जिला कलेक्टर कमलेश लीना मंडावी जी ने नए अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। छत्तीसगढ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के 30जुलाई 2025 के आदेशानुसार निकिता मरकाम को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सह अनुविभागीय दंडाधिकारी मरवाही का प्रभार सौंपा गया है। विक्रांत अंचल को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सह अनुविभागीय दंडाधिकारी पेन्ड्रारोड का प्रभार सौंपा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विक्रांत अंचल को जिला सत्कार अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार मरवाही एवं पेन्ड्रारोड दोनो अधिकारियों की नियुक्ति अस्थाई रूप से की गई है जो कि आगामी आदेश आने तक प्रभावी रहेगी। जानकारी के अनुसार इस फेरबदल मे डिप्टी कलेक्टर ऋचा चंद्राकर और प्रफुल्ल रजक को जिले से मुक्त कर दिया गया है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!