
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य समारोह में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडे को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने उन्हें उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह मेडल, प्रशस्ति पत्र और 10,000 रुपए नगद प्रदान किए।
निरीक्षक पांडे को यह सम्मान पिछले दस वर्षों में कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा और जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने के लिए किए गए कार्यों के लिए दिया गया। एसपी डॉ.महाजन ने कहा कि निरीक्षक पांडे ने महिला अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया। साथ ही पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
समारोह में परेड की सलामी और राष्ट्रीय ध्वजारोहण के बाद पुरस्कार वितरण किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद निरीक्षक पांडे ने कहा कि यह सम्मान परी महिला थाना टीमका है। उन्होंने इसे अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक समर्पण का प्रेरक बताया।
इस दौरान कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, सिविल पुलिस और पीएसी के जवान तथा बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे। सभी ने महिला थाना प्रभारी को बधाई दी। उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे सम्मान समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।