
प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2025 आज से
रामगढ़: खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2025 का प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु बालक मध्य विद्यालय रामगढ़ खेल मैदान में आयोजन किया जाएगा। उक्त प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए कृष्ण कुमार मिश्रा प्रखंड साधन सेवी रामगढ़, नजीसूल हक प्रखंड साधन सेवी रामगढ़, आनंद एंथोनी बेसरा स.शि., हृदय कुमार मंडल स.शि., सुभाष चंद्र बास्की स.शि., वासिल टुडू स.शि., सुनील कुमार मुरमू स.शि., स्टीफन मुर्मू स.शि., प्रेम हेंब्रम स.शि., रोज लिली मुर्मू स.शि., मीनू मरांडी, हीरालाल राय व अमित कुमार रिसोर्स शिक्षक बीआरसी रामगढ़ को प्रतिनियोजित किया गया है।बुधवार को प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड का एथलेटिक्स, खोखो ,कबड्डी शतरंज के खेल का आयोजन किया जाएगा।बता दें की खेलो झारखंड का खेल प्रतियोगिता का आयोजन अंडर 14 ,अंडर 17 व अंडर 19 आयु वर्ग के बालक व बालिका वर्ग के लिए होगा।