
वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर गुरूवार 21/08/2025 =/===========//========//===/ === नागपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार एवं पूर्वी द्वार में हो रहे विकास कार्यो के चलते स्टेशन में अंदर प्रवेश करने से पहले स्टेशन के सामने कीचड़ तथा गड्ढों का सामना यात्रियों को करना पड़ रहा है। नागपुर रेलवे-स्टेशन रोड एवं संतरा मार्केट से लेकर कॉटन मार्केट चौक पर फुटपाथ एवं सड़क पर दुकानों और वाहन चालकों के अतिक्रमण के कारण भी रेलवे-स्टेशन आने और जाने वाले यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने रेलवे-स्टेशन के सामने बनी हुई दुकानों को तो हटवा दिया था। परंतु उनकी जगह अब रेलवे-स्टेशन के सामने वाहनों के पार्किंग होने से यहां पर भारी परेशानी होने लगी है। यहां रेलवे स्टेशन के सामने सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े कर दिए जाते हैं जिससे पैदल चलने वालों को भी परेशानी होती है। यहां पर पहले से खड़े वाहनों के कारण बाहर से आने वाले यात्रियों को स्टेशन के अंदर आने जाने मे परेशानी रहती है। रेलवे-स्टेशन के सामने मनमाने तरीके से वाहन खड़े कर दिए जाते है, जिससे अव्यवस्था सी हो जाती है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। वाहन चालकों के लिए अलग से वाहन पार्किंग की व्यवस्था दी जानी चाहिए जिससे रेलवे-स्टेशन के पास वाहनों की कतार कम हो सके।






