
वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर, गुरूवार 20/08/2025-:
===========///======///===///=====//= क्रिकेट के प्रेमी दिवानों के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार 09 सितंबर 2025 से शुरू होने जा रहे एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के मध्य मैच अब खेला जायेगा। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार भारत सरकार ने इसके लिए आज गुरूवार 21 अगस्त को अपनी सहमति दे दी है।भारत सरकार ने कहा है कि मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में पाकिस्तान के साथ भारत के खेलने में कोई रोक नहीं है। दोनों देशों में द्विपक्षीय सीरीज नहीं होगा। भारत सरकार के खेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने प्रेस मीडिया के साथ एक पत्र साझा करते हुए कहा कि यह भारत सरकार की एक नई पॉलिसी है, जिसे आज गुरूवार को ही जारी किया गया है। नई खेल नीति में भारत सरकार ने यह तो स्पष्ट किया कि हम पाकिस्तानी टीम या खिलाड़ियों को मल्टीनेशनल इवेंट्स के लिए भारत आने से नहीं रोकेंग, किन्तु यह नहीं बतलाया कि भारत ऐसे इवेंट्स में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जायेगा या की नहीं। प्राप्त जानकारी अनुसार एशिया कप भारत-पाकिस्तान के मध्य तीन मूकाबले हो सकते हैं। पहला मैच 14 सितंबर 2025 को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जायेगा। दूसरा मैच भारत- पाकिस्तान के सुपर-4 राउंड में प्रवेश करने पर 21 सितंबर 2025 को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हो सकता है। यदि दोनों ही टीमें फायनल मैच में पहुंच जाती हैं तो फिर 28 सितंबर 2025 को भारत और पाकिस्तान के मध्य एशिया कप का तीसरा मूकबला संभव है।
