?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

गाजीपुर: दबंग संविदा कर्मी की गुंडई, अवर अभियंता का गला दबाकर की मारपीट, बर्खास्त

IMG 20250822 WA0010 1

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्ट, गाजीपुर

गाजीपुर। विद्युत वितरण खण्ड चतुर्थ जमानिया के अंतर्गत उपकेंद्र सायर पर तैनात संविदा कर्मी मोहन सिंह यादव की गुंडई का मामला सामने आया है। पिछले आठ वर्षों से एक ही स्थान पर तैनात यह संविदा कर्मी सायर गांव का रहने वाला है और उपकेंद्र पर अपना दबदबा बनाए हुए था।

ग्रामीणों का आरोप है कि मोहन यादव लंबे समय से फीडरों पर चोरी से बिजली उपभोग करवाने और अवैध वसूली करने में लिप्त था। शिकायतें लगातार लखनऊ से वाराणसी तक ऊर्जा विभाग में पहुंच रही थीं।

घटना कैसे हुई:
20 अगस्त 2025 को ग्राम सायर में अवर अभियंता अंकित गौड़ ग्रामीणों की शिकायत पर विद्युत चेकिंग कर रहे थे। जांच में कई जगह बिजली चोरी पकड़ी गई और इसमें संविदा कर्मी का नाम सामने आया। जब अवर अभियंता ने कार्रवाई की बात कही तो मोहन यादव आक्रोशित हो गया।

इसके बाद उसने अवर अभियंता को लोगों के सामने पटक कर गला दबाया और जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह ग्रामीणों ने अभियंता को छुड़ाया। इस दौरान अभियंता के साथ जमकर मारपीट हुई और भद्दी गालियां दी गईं। आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।

अधिकारियों की कार्रवाई:
घटना की जानकारी मिलते ही ऊर्जा विभाग ने आरोपी संविदा कर्मी को तत्काल बर्खास्त कर दिया। वहीं, अवर अभियंता ने गहमर थाने में आरोपी मोहन सिंह यादव के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live Tv News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!