?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

एक परिवार के दो जॉब कार्ड दोनो मैं एक साथ काम कर रहा परिवार

***** ग्राम पंचायत कोडार का नया खुलासा ***

सीधी। आदिवासी बाहुल्य विकासखंड क्षेत्र कुसमी की ग्राम पंचायत कोडार मैं एक नया खुलासा सामने आया है कि रोजगार सहायक रजनीश द्विवेदी ने एक ही परिवार के दो-दो जॉब कार्ड बना रखे हैं उस पर भी एक ही परिवार जो कि फर्जी ही सही दोनों जॉब कार्ड में एक साथ काम कर रहा है।

आपने देखा कि रोजगार सहायक रजनीश द्विवेदी ने किस तरह एक ही नाम को हिंदी और अंग्रेजी में लिखकर दोनों को काम पर लगा दिया। इसके बाद जॉब कार्ड संख्या एमपी -15-007-032-002 /696 मे पुष्पेंद्र किशोर पिता परमेश्वर प्रसाद निवासी ग्राम नौढिया देवार्थ के जॉब कार्ड में पुष्पेंद्र किशोर और उनकी पत्नी प्रतिमा के नाम को डबल करके चारों नामो को कम पर लगाया और उनके अलग-अलग बैंको मे खाते भी खोले गए। अब एक और फर्जीवाडे का खुलासा हुआ है जिसमें उसी पुष्पेंद्र किशोर और तथाकथित पुष्पेंद्र पिता परमेश्वर प्रसाद के नाम पर एक और जॉब कार्ड संख्या एमपी- 15-007-032-002 /696-A दिनांक 1 अक्टूबर 2022 को बनाया जिसमें न सिर्फ एक तथाकथित नाम अमन और जोड़ा बल्कि एक ही व्यक्तिि को दोनों जॉब कार्ड में एक साथ काम कराया।

IMG 20250822 132756 IMG 20250822 132824 IMG 20250822 132903गजब का तमाशा देखिए कि जो व्यक्ति पुष्पेंद्र जॉब कार्ड संख्या एमपी -15-007-032-002/ 696 मैं दिनांक 4 जनवरी 2022 से 18 जनवरी 2022 तक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास क्रमांक 5431695 में डिमांड आईडी संख्या 1606408 के तहत लगातार 15 दिनों तक और फिर 21 जनवरी 2022 से 27 जनवरी 2022  तक लगातार 7 दिनों तक इसी आवास में काम कर रहा है।

IMG 20250822 132925 1 IMG 20250822 133943 1 IMG 20250822 134055 1वही पुष्पेंद्र जॉब कार्ड संख्या एमपी- 15-007- 032-002/ 696 -A मे 10 जनवरी 2022 से 16 जनवरी 2022 तक 7 दिनों तक डिमांड संख्या 1630 636 के अंतर्गत जमुना प्रसाद द्विवेदी के निजी खेत में फलों उद्यान योजना के तहत पेड़ पौधे लगाने का काम कर रहा है और 18 जनवरी 2022 से 24 जनवरी 2022 तक 7 दिनों तक राजमती पति रामदेव सिंह के निजी खेत में फल उद्यान योजना के तहत वृक्षारोपण का कार्य कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि पुष्पेंद्र किशोर को न सिर्फ पुष्पेंद्र बनाकर एक ही जॉब कार्ड में दो अलग-अलग नाम के एक ही व्यक्ति से काम कराया गया बल्कि एक अलग जॉब कार्ड बनाकर भी एक ही आदमी को तीन आदमी बनाकर एक साथ काम कराया गया।

इतना ही नहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत पंजीयन संख्या 5431695 किसी पुष्पेंदर कुमार पिता पी के चतुर्वेदी के नाम पर है जिसमें जॉब कार्ड संख्या एमपी- 15-007-032-002/103-C दर्ज है जो कि आशीष कुमार चतुर्वेदी पिता नीरेश के नाम पर है। रोजगार सहायक रजनीश कुमार द्विवेदी द्वारा एक लंबे अरसे से खेले जा रहे फर्जीवाडे के इस खेल के खुलासे के बावजूद भी सीधी जिला प्रशासन की चुप्पी चिंताजनक है।

IMG 20250822 140612 IMG 20250822 140634 IMG 20250822 143146 IMG 20250822 143543

Back to top button
error: Content is protected !!