A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के प्रस्ताव को मंजूरी,

राज्य सरकार जल्द ही शुरू करेगी भूमि अधिग्रहण

वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर शुक्रवार 22 अगस्त 2025-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार नागपुर के परिवहन व्यवस्था को नया रूप देने के लिए, नागपुर शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन के पास प्रस्तावित मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब बनाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सरकार द्वारा उठाए इस महत्त्वपूर्ण कदम को जानकारी मुंबई उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ को दी गई है, अब इसके बनने का रास्ता साफ हो गया है। मल्टीमॉडल हब निर्माण के लिए अब भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी। इससे नागपुर शहर की बढ़ती हुई यातायात की जरूरतों को पूरा करने में सहायक सिद्ध होगी। नागपुर शहर के प्रमुख रेलवे स्टेशन के पास एक अत्याधुनिक मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब बनाने के लिए रास्ता साफ हो गया है। महाराष्ट्र सरकार ने इस महत्त्वपूर्ण परियोजना के लिए लगभग 31•33 करोड़ रुपए लागत के प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी है। इसके लिए शीघ्र ही भूमि अधिग्रहण कार्य शुरू किया जायेगा। इस आधुनिक मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब से टेकड़ी गणेश मंदिर फ्लाईओवर के नीचे बसे सभी व्यवसायियों का पुनर्वास भी किया जायेगा, जिससे उनके व्यवसाय पर किसी प्रकार का कोई असर न हो। प्राप्त जानकारी अनुसार अदालत ने महाराष्ट्र सरकार को भूमि अधिग्रहण करने के लिए निधि की मंजूरी समेत अगली सभी कार्यवाही की जानकारी 25 सितंबर 2025 तक देने का आदेश दिया है। मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब नागपुर शहर की परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने के साथ ही यात्रियों की सुविधा बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्य भी सिद्ध होगा।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!