A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

संसदीय क्षेत्र की हर विधानसभा को मिलेगा केन-बेतवा लिंक परियोजना का लाभ

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी ,8225072664 । नई दिल्ली में जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से मुलाक़ात कर केन-बेतवा लिंक परियोजना को सागर संसदीय क्षेत्र की सभी विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तारित करने का आग्रह किया। वर्तमान में यह योजना विदिशा जिले की तीन विधानसभा और सागर जिले के बीना व खुरई विधानसभा क्षेत्रों तक स्वीकृत है। यदि इसका विस्तार नरयावली, सुरखी, देवरी, बंडा, रहली सहित अन्य क्षेत्रों तक होता है तो हजारों किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा, फसल उत्पादन व आय में वृद्धि होगी, पेयजल संकट कम होगा और ग्रामीण क्षेत्रों में रोज़गार बढ़ेगा यह परियोजना सागर की कृषि व ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने की क्षमता रखती है।मंत्री जी ने सकारात्मक आश्वासन दिया है कि इस पर जल्द ठोस कदम उठाए जाएंगे। आपके सहयोग और आशीर्वाद से सागर के विकास हेतु हर संभव प्रयास जारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!