[pj-news-ticker]

A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेकृषिखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरधनबादबोकारोमौसममौसम और स्वास्थ्यराजनीति और प्रशासनरामगढ़वन और पर्यावरणव्यापारसड़क परिवहनसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और राजनीतिसमाज और विकाससमाज और श्रमिक अधिकारसरायकेला

श्री बंशीधर नगर में यूरिया खाद की किल्लत से किसानों ने सड़क पर उतर जमकर किया हंगामा,

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। धान की फसल के लिए खाद डालने का समय चल रहा है, लेकिन इसी बीच क्षेत्र के किसान यूरिया खाद की भारी कमी से जूझ रहे हैं।

चैनल से जुड़ने के लिए इमेज पर क्लिक करें

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा श्री बंशीधर नगर  धान की फसल के लिए खाद डालने का समय चल रहा है, लेकिन इसी बीच क्षेत्र के किसान यूरिया खाद की भारी कमी से जूझ रहे हैं।

शुक्रवार को गोसाईबाग मैदान में यूरिया से भरा एक ट्रक पहुँचा, जिसे सात डीलरों के बीच बाँटा जाना था।

 

लेकिन जैसे ही इसकी खबर किसानों को मिली, हजारों की संख्या में किसान मैदान में उमड़ पड़े और खाद वितरण में अनियमितता व कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

किसानों का आरोप असली किसानों तक नहीं पहुँच रहा खाद

 

गाँव-गाँव से पहुंचे किसानों ने कहा कि धान की फसल में खाद डालने का यही उपयुक्त समय है, लेकिन उन्हें यूरिया नहीं मिल रहा। किसान लगातार डीलरों के यहाँ चक्कर लगा रहे हैं, फिर भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि खाद की आपूर्ति सही ढंग से नहीं की जा रही और काला बाज़ारी के कारण जरूरतमंद किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा। किसानों ने आरोप लगाया कि खाद की खेप पहले से ही कुछ चुनिंदा लोगों और मुनाफाखोरों को बेच दी जाती है, जिससे वास्तविक किसान वंचित रह जाते हैं।

किसानों ने कहा कि धान की फसल खाद के अभाव में प्ताने लगी है। किसानों का कहना है कि अगर समय   रहते खाद नहीं डाला गया तो फसल बर्बाद हो जाएगी। ऐसे में उनकी पूरे साल की मेहनत पर पानी फिर जाएगा। किसानों ने कहा कि वर्तमान स्थिति में अगर पारदर्शी व्यवस्था के तहत खाद नहीं दिया गया तो खेतों में लगी फसल को बचाना मुश्किल हो जाएगा।

मौके पर बेकाबू हुआ हालात, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

इधर खाद नहीं मिलने से नाराज किसानों की भीड़ करीब दो हजार से अधिक पहुँच गई। स्थिति बेकाबू होते देख प्रशासन को पुलिस बल तैनात करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर किसानों को शांत करने की कोशिश की। इसी दौरान भीड़ और हंगामे से घबराकर ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। नतीजतन, किसानों को निराश होकर बिना खाद लौटना पड़ा।

 

आंदोलन की चेतावनी

 

किसानों ने स्पष्ट कहा कि यदि जल्द ही पारदर्शी तरीके से सभी जरूरतमंद किसानों को खाद उपलब्ध नहीं गया गया तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

उन्होंने प्रशासन और सरकार से मांग की कि जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी में खाद का वितरण सुनिश्चित कराया जाए, ताकि धान की फसल को बचाया जा सके और उनकी मेहनत पर पानी न फिरे।

[yop_poll id="10"]
Back to top button
error: Content is protected !!