?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

थाना खेसरहा पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का 24 घंटे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए 02 सक्रिय नकबजन को गिरफ्तार किया गया।

कब्जे से चोरी के 02 अदद कान का छाला, 01 अदद मंगलसूत्र तथा 200 रुपये नकद बरामद ।

FB IMG 1755872033297 FB IMG 1755872030360 FB IMG 1755872027309 FB IMG 1755872021587

डॉ० अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में मंयक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी बासी के कुशल पर्यवेक्षण में अनुप कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष खेसरहा के नेतृत्व में उ0नि0 चन्द्रिका प्रसाद मौर्या मय हमराह पुलिस टीम द्वारा  की रात्रि में थानाक्षेत्र ग्राम सुपौली में दूकान/मकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर सरताज व विकास द्वारा चोरी किया गया है। उक्त के लिखित तहरीर पर थाना स्थानीय पर को मु0अ0सं0 141/2025 धारा 331(4),305 (a) पंजीकृत किया गया था। मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण की पतारसी / सुरागरसी/तलाश वांछित अपराधी की गिरफ्तारी में मामूर थे कि मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र के बजरंग तिराहा वहद ग्राम सुपौली से अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया । माल की बरामदगी के आधार मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी कर अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

* गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*

01. सरताज खाँ पुत्र मोहम्मद अली निवासी सुपौली थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर उम्र करीब 33 वर्ष ।

02. विकाश शर्मा पुत्र स्व0 रमाकान्त निवासी सुपौली थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर उम्र करीब 21 वर्ष ।

* बरामदगी का विवरण-*

01. दो अदद कान का छाला (पीली धातु), 01 अदद मंगलसूत्र (पीली धातु) 02. दो सौ रुपये नगद ।

* अभियुक्त सरताज खां का आपराधिक इतिहास-*

01. मु0अ0सं0 62/2024 धारा 60 EX Act थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर।

02. मु0अ0सं0 141/2025 धारा 305 (a), 331(4), 317(2) BNS थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर ।

* अभियुक्त विकाश शर्मा का आपराधिक इतिहास-*

01.मु0अ0सं0 186/2023 धारा 4/25 आर्मस एक्ट थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर ।

02.मु0अ0सं0 141/2025 धारा 305(a), 331(4), 317(2) BNS थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर ।

* गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*

01.30नि0 चन्द्रिका प्रसाद मौर्या थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर

02.हे.का. सत्येन्द्र सिंह, जालन्धर प्रसाद थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर ।

03. आरक्षी दीपक गौड़, अरुण कुमार पाण्डेय थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर ।

Back to top button
error: Content is protected !!