?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
उत्तर प्रदेशताज़ा खबर

लगातार खबर प्रसारित होने के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने लिया संज्ञान, भ्रष्टाचारियों की बेचैनी बढ़ी कारवाही के निर्देश

लगातार मनरेगा में हो रहे फर्जीवाड़े और अनियमितताओं पर अब जिला प्रशासन सख्त हो गया है। मीडिया में लगातार आ रही खबरों का संज्ञान लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने बड़ा कदम उठाया है।

मुख्य विकास अधिकारी ने जिले के सभी नौ विकास खंडों के खंड विकास अधिकारियों (BDO) को सख्त निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में साफ कहा गया है कि मनरेगा कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, फर्जीवाड़ा या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को जांच कर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। सीडीओ ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन अधिकारियों या कर्मचारियों की संलिप्तता पाए जाएगी, उनके खिलाफ कठोर विभागीय और कानूनी कार्रवाई होगी।

लगातार मिल रही शिकायतों और मीडिया की पड़ताल के बाद प्रशासन की सख्ती से अब अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!