A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

गणेशोत्सव 2025- लाउडस्पीकर, ध्वनियंत्र केवल सुबह 06 से रात 10बजे तक बजाने की अनुमती

एम्पलॉयर वाद्ययंत्र पर रोक,

20250822 104351 7 वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर शनिवार 23 अगस्त 2025-: गणेशोत्सव शुरू होने में कुछ दिन बाकी है। नागपुर शहर के हर गली मुहल्ले में प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू है। इस बार महानगर पालिका और पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील कि है गणेशोत्सव के सभी मंडल प्रेम पूर्वक उत्साह भक्ति के साथ गणेशोत्सव मनाएं। धार्मिक उत्सवों में चलने वाले भजन संगीत माहौल को आध्यात्मिक से भर देते है। महानगर पालिका नागपुर प्रशासन ने गणेश मंडलों से अपील की है कि उत्सव के दौरान लाउडस्पीकर वाद्य यंत्रों की आवाज को संयमित रखें, जिससे आसपास श्राद्ध का माहौल बना रहा रहे और आम जनता को इससे कोई परेशानी भी न हो। ऊॅचे आवाज के साथ बजने भक्ति गीत संगीत से मरीजों बच्चों और हमारे बुजुर्गजनों को तकलीफ हो सकती है। नागपुर महानगर पालिका एवं पुलिस प्रशासन ने कहा कि गणेशोत्सव शहर मे शांतिपूर्वक मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण पर्व है। इसकी गरिमा को बनाए रखते हुए इस परंपरा को आगे बढ़ाएं और सभी मंडल प्रशासनिक नियमों का अवश्य पालन करें। गणेशोत्सव के दौरान लाउडस्पीकर और अन्य वाद्य यंत्र केवल सुबह 06 बजे से लेकर रात के 10 बजे बजाने की प्रशासनिक अनुमति है। गणेशोत्सव पर आवासीय क्षेत्रों 55डेसिबल से ज्यादा डेसीबल ध्वनि नहीं बजाना चाहिए। रात मे दस बजे के बाद यदि किसी प्रकार से कोई कार्यक्रम किया जाता है तो इसके लिए ध्वनि यंत्र उपयोग के लिए शासन प्रशासन की विशेष अनुमति जरूरी है। स्कूलों शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और धार्मिक स्थानों के सौ मीटर अंदर लाउडस्पीकर डीजे आदि पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। उत्सवों के दौरान नियम तोड़ने पर जुर्माना और बार बार उल्लंघन होने पर विद्युत सप्लाई काटना और कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। सभी गणेशोत्सव मंडलों को पूजा पंडाल में बिना एम्पलॉयर वाले वाद्य यंत्रों का उपयोग करना होगा। किसी भी पंडाल में एम्पलॉयर यूनिट का उपयोग करने की शिकायत मिलने पर पुलिस की कार्यवाही भी हो सकती है और जरूरत पड़ने पर डीजे को जब्त किया ज सकता है।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!