उत्तर प्रदेशबस्तीसिद्धार्थनगर 

जिले में चोरों का तांडव, बस्ती पुलिस की नाकामी हो रही उजागर

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। जिले में चोरों का तांडव, बस्ती पुलिस की नाकामी हो रही उजागर।आए दिन हो रही चोरियों ने खोली पुलिस गश्त की पोल।।

     पैकोलिया- बस्ती ।।     जिले के थाना पैकोलिया की मुसहा चौकी क्षेत्र बना चोरों का सुरक्षित ठिकाना।बीते कुछ दिनों में चौकी क्षेत्र में तीन चोरियां, पुलिस की सुस्ती पर उठ रहा सवाल।कुछ दिन पूर्व मुसहा चौराहे पर चौकी से मात्र 200 मीटर दूर सेंधमारी, फिर भी नहीं जागी पुलिस। बीती रात भैसा राजा गांव में चौकी से लगभग 1 किमी दूर हुई भीषण चोरी, चोरों ने नहीं छोड़ा घर का खाने तक का सामान।पीड़ित परिवार पहले ही आर्थिक तंगी और दुखों से जूझ रहा, परिवार के दो पुरुष सदस्यो अशोक और शिवकुमार की हाल ही में बीमारी के कारण हुई थी असमय मृत्यु। मृत्यु के एक माह बाद चोरों ने दी दर्दनाक सजा, 1 लाख 20 हजार के जेवर और 25 हजार नकदी ले उड़े चोर। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज अवधराज ने भेजा सिर्फ एक कॉन्टेबल, कांस्टेबल ने बोली बिगड़े बोल कहा जल्द सेंध को करो बंद समान को रखो अंदर, उसके बाद नहीं दिखाई दिया कोई पुलिसकर्मी- ग्रामीण

      सूचना मिलते ही कांग्रेस कमेटी गौर के ब्लॉक अध्यक्ष बृजभान कन्नौजिया मौके पर पहुंचे, पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का दिया आश्वासन। पूरा मामला पैकोलिया थाने की मुसहा चौकी क्षेत्र के भैंसा राजा गांव से जुड़ा।

Back to top button
error: Content is protected !!