A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

गाजीपुर में 188 विद्यालयों का यू-डायस डेटा शून्य, बीएसए ने रोका शिक्षकों का वेतन

गाजीपुर। जिले में संचालित 188 परिषदीय विद्यालयों का यू-डायस पोर्टल पर डाटा शून्य मिलने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) हेमंत राव ने इन विद्यालयों के सभी शिक्षकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश जारी किया है।

बीएसए कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में कुल 2266 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 1462 प्राथमिक, 350 उच्च प्राथमिक और 454 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। शिक्षा विभाग की ओर से यू-डायस पोर्टल पर स्कूल संबंधी जानकारी और सुविधाएं, टीचर प्रोफाइल के 34 बिंदु और स्टूडेंट प्रोफाइल के 56 बिंदुओं पर डेटा अपलोड किया जाना है।

विभाग ने डेटा फीडिंग के लिए 11 अगस्त अंतिम तिथि तय की थी। अधिकतर विद्यालयों ने टीचर मॉड्यूल का कार्य पूरा कर लिया है, लेकिन स्टूडेंट मॉड्यूल अधूरा है। विशेष रूप से 188 विद्यालयों में जीपी (जनरल प्रोफाइल), ईपी (एनरोलमेंट प्रोफाइल) और एफपी (फैसिलिटी प्रोफाइल) की फीडिंग अब तक शुरू नहीं की गई।

मुख्य तथ्य

कुल परिषदीय विद्यालय: 2266

1462 प्राथमिक

350 उच्च प्राथमिक

454 कंपोजिट स्कूल

डाटा फीडिंग का काम अधूरा: 188 विद्यालयों का डेटा शून्य (नहीं भरा गया)।

यू-डायस पोर्टल पर अपलोड की जाने वाली जानकारी:

स्कूल से जुड़ी सूचनाएं एवं सुविधाएं

टीचर प्रोफाइल: 34 बिंदु

स्टूडेंट प्रोफाइल: 56 बिंदु

अंतिम तिथि: 11 अगस्त थी।

अधिकांश स्कूलों ने टीचर मॉड्यूल पूरा किया है, लेकिन स्टूडेंट मॉड्यूल अधूरा है।

बीएसए की कार्रवाई

बीएसए हेमंत राव ने बताया कि:

188 विद्यालयों ने जीपी (जनरल प्रोफाइल), ईपी (एनरोलमेंट प्रोफाइल) और एफपी (फैसिलिटी प्रोफाइल) फीडिंग शुरू नहीं की।

बार-बार चेतावनी के बावजूद लापरवाही हुई।

अब इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और सभी स्टाफ का वेतन रोक दिया गया है, जब तक कि स्टूडेंट प्रोफाइल का काम पूरा नहीं हो जाता।

बीएसए हेमंत राव ने बताया कि संबंधित विद्यालयों को कई बार चेतावनी दी गई, बावजूद इसके कार्य नहीं किया गया। इसे गंभीरता से लेते हुए 188 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों सहित सभी स्टाफ का वेतन रोका गया है। वेतन तभी जारी किया जाएगा जब यू-डायस पोर्टल पर छात्र प्रोफाइल का डेटा पूरी तरह फीड कर दिया जाएगा।

[yop_poll id="10"]
Show More

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live Tv News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!