?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़

अवैध शराब पर कनकबीरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

50 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार-एक फरार

IMG 20250901 WA0075 1 वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़/समृद्ध भारत डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर चित्रसेन घृतलहरे, 01सितंबर 2025/सारंगढ़-बिलाईगढ़//पुलिस चौकी कनकबीरा की टीम ने अवैध शराब बिक्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा है, वहीं एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के निर्देश पर अवैध शराब बिक्री पर रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक टीकाराम खटकर के मार्गदर्शन में पुलिस स्टाफ को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम छिचपानी के जंगल में दो व्यक्ति अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब तैयार कर बिक्री करने की तैयारी कर रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस को देखकर दोनों व्यक्ति भागने लगे, जिनमें से एक को दौड़ाकर पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम भूषण अजगल्ले पिता इशूराम अजगल्ले उम्र 31 वर्ष, निवासी छिचपानी, चौकी कनकबीरा, थाना सारंगढ़ बताया। आरोपी के कब्जे से एक जूट बोरी में सफेद पन्नी में भरे 30 लीटर और एक प्लास्टिक बोरी में भरे 20 लीटर, कुल 50 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा शराब बनाने का बड़ा डेचकी बर्तन जप्त किया गया। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 10 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 0/2025 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

उक्त कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक टीकाराम खटकर, प्रधान आरक्षक भीमसेन सिदार, जगदीश खूंटे, आरक्षक कुंज निराला, वीरेंद्र महंत एवं समस्त चौकी स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।

Back to top button
error: Content is protected !!