A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

खलारी प्रखण्ड के चूरी नदी में डूबने से धनबाद के सर्विस इंजीनियर की हुई मौत।। घटनास्थल पर शव देखने के लिए  लगी लोगों की भीड़

IMG 20250901 WA0229 IMG 20250901 WA0230खलारी प्रखण्ड के चूरी नदी में डूबने से धनबाद के सर्विस इंजीनियर की हुई मौत।।

घटनास्थल पर शव देखने के लिए  लगी लोगों की भीड़

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी

खलारी। खलारी प्रखण्ड के चूरी नदी में नहाने गए धनबाद के सर्विस इंजीनियर 45 वर्षीय अरुण कुमार की डूबने से मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर 3 बजे चूरी के सपही नदी की है। मृतक अरुण कुमार रामगढ़ के बोस स्केल कंपनी में सर्विस इंजीनियर था और सीसीएल के एनके और पिपरवार में कंपनी के अनुबंध पर वजन घर का मेंटेनेंस का काम करता था। मिली जानकारी के अनुसार अरुण कुमार अपने एक अन्य सहयोगी धनबाद के रोहित बोस के साथ राय आरसीएम साइडिंग से मेंटेनेंस का काम कर वापस धनबाद जाने वाला था। लेकिन ट्रेन छूट जाने के बाद वह वापस रोहिणी कॉलोनी अपने आवास जा रहा था। चूरी के सपही नदी में नहाने की इच्छा से रुका और नदी के अंदर गया और डूबने लगा। अरुण के साथ वहां मौजूद रोहित बोस उसे बचाने के लिए नदी में उतरा और करीब 5 मिनट के बाद नदी में डूब चुके अरुण को खोज कर बाहर निकाला परन्तु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। नदी में डूबने से व्यक्ति की मौत की सूचना मिलने के बाद वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि जिस व्यक्ति की डूबने से मौत हुई है वह शराब के नशे में था। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा खलारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची खलारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डकरा अस्पताल के मोर्चरी में रख दिया है। इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है परिजन देर रात शक्तिपुंज से खलारी पहुंचने की बात कह रहे हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!