

++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++ नागपुर, बुधवार 03 सितंबर 2025-: कल गुरूवार 04 सितंबर 2025 को “ईद ए मिलादुन्नबी” के अवसर पर नागपुर शहर में निकलने वाले जुलूस को ध्यान मे रखते हुए यातायात विभाग द्वारा यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा। मिलादुन्नबी जुलूस नागपुर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरेगा जिसके कारण भारी यातायात जाम की संभावना है। यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे इसके लिए नागपुर शहर पुलिस ने शहर की सीमा में भारी वाहनों के प्रवेश करने पर अस्थाई रूप से प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल गुरूवार 04 सितंबर 2025 को सुबह 06:00 बजे से ईद ए मिलाद जुलूस के समापन होते तक -हिंगणा नाका से नागपुर शहर में सभी भारी वाहनों के प्रवेश करने को लेकर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। प्राप्त जानकारी अनुसार इस दौरान भारी वाहनों को नागपुर शहर के बाहरी रिंग रोड का उपयोग करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। भारी वाहन जिन्हें पहले शहर की सीमा के अंदर प्रवेश की अनुमति थी, उनके लिए भी कल सुबह 06 बजे के बाद प्रवेश करने पर प्रतिबंध रहेगा। शहर के नागरिकगणों से अनुरोध किया जाता है कि असुविधा से बचने के लिए कृपया प्रशासन का सहयोग जरूर किजिए। यह यातायात प्रतिबंध के उपाय कानून व्यवस्था को बनाए रखने के साथ ही जुलूस के निर्विघ्न संचालन को लेकर किए गए हैं।


