
सीकर. राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े 4 सितम्बर 2025 गुरूवार को सीकर आयेंगे। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने बताया कि राज्यपाल बागडे गुरूवार को दोपहर 12.10 बजे जयपुर से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर के अतिथि गृह में पहुंचेंगे। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े दोपहर 2.30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर द्वारा आयोजित समारोह में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि राज्यपाल बागडे सीकर से सायं 4 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर से राजभवन जयपुर के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगे।



