A2Z सभी खबर सभी जिले कीअजमेरअन्य खबरेअमरेलीङीङवाणा-कुचामनजयपुरजोधपुर देशराजस्थानश्रावस्तीसहारनपुर

मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना के शिविर का होगा आयोजन

8 व 9 सितम्बर को आयोजित होंगे शिविर

 

 

डीडवाना-कुचामन -: जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को लाभ प्रदान करने के लिए शिविर आयोजित किये जायेंगे।

राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग नागौर के सहायक निदेशक सत्यनारायण माथुर ने बताया कि योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों को देने के लिए योजना के शिविर का आयोजन 8 सितम्बर को जांगिड़ भवन डीडवाना में एवं 9 सितम्बर को जिला परिषद डीडवाना में प्रात:10 बजे से मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना से संबधित कार्य हेतु शिविर का आयोजन रखा गया है।

उन्होंने बताया कि शिविर में 41 वर्ष से 45 वर्ष आयुवर्ग के श्रमिकों, पथ विक्रेताओं (street vendors) तथा लोक कलाकारों का शिविर स्थल पर पंजीयन किया जायेगा। इस योजना के अंतर्गत देय पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन के अतिरिक्त होगी जिसमें योजना के पात्र अभिदाताओं को 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर रूपये 3000/- मासिक पेंशन दी जायेगी।

 

सहायक निदेशक ने बताया कि इस योजना में पंजीयन हेतु लाभार्थी को जनाधार कार्ड, ई-श्रम कार्ड, बैंक में बचत खाता की पासबुक की प्रति/कैंसिल चेक एवं लाभार्थी एवं मनोनीत का आधार कार्ड आदि आवश्यक दस्तावेजों को लेकर शिविर स्थल पर उपस्थित होना है ताकि शिविर में अधिक से अधिक श्रमिकों, पथ विक्रेताओं व लोक कलाकारों का पंजीयन कर राज्य सरकार की गंशा अनुसार इस योजना से जुड़ने वाले पेंशनरों को लाभ दिया जा सके। श्री माथुर ने बताया कि इस योजना से संबधित जानकारी हेतु श्री प्रकाश पाराशर (वरिष्ठ सहायक) से दूरभाष नं. 9511548346 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!