
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शुक्रवार 05/9/2025- राजनीतिक गलियारों में यह माना जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव तारीखों की घोषणा दिपावली त्योहार के पूर्व ही घोषित किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का बिहार दौरा संभव है। जानकारी के अनुसार 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का बिहार में एक और चुनावी दौरा आयोजित किया जा रहा है। संभव है कि प्रधानमंत्री जी इस दौरे में बिहार को कई सौगातें भी दे सकते हैं। बिहार राज्य मे होने वाला देश के महत्वपूर्ण हो सकता है, बिहार के चुनाव से उत्तरप्रदेश और बंगाल मे आने वाले चुनाव की दिशा भी तय कर सकता है। राजनीतिक दृष्टिकोण से बिहार का चुनाव आगे आने वाले आम चुनाव 2029 की दिशा भी सुनिश्चित कर सकता है। यही कारण भी है कि वर्तमान सत्ताधारी दल और विपक्षी दल पूरी ताकत बिहार विधानसभा चुनाव के लिए लगा रहें है। अभी अभी जीएसटी में सुधार का ऐलान भी किया है। इससे उत्सुकता और भी बढ़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 सितंबर 2025को देश में जीएसटी की नई तय की गई दरें भी प्रभावशील होंगी, जिससे आम जनता को राहत मिल सकती है। 22 सितंबर नवरात्र का पहला शुभ दिन भी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा ने बिहार चुनाव के लिए 23 सितंबर से अपना सघन चुनावी प्रचार अभियान भी शुरू कर सकती है। बिहार राज्य मे विधानसभा के चुनाव तीन चरणों में कराए जा सकते हैं। बिहार राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दिपावली छठपूजा से पूर्व भी हो सकता है। संभावना है कि मतगणना छठपूजा उपरांत हो सकता है।


