बापी बाबा जी का स्वपन था सिसवा में सरकारी रोडवेज बस राम लखन शुक्ल
सिद्धार्थ नगर
रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी
आज उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा सिसवा बापी उपवन से इटवा बांसी सिद्धार्थनगर होते हुए गोरखपुर के लिए नई बस का शुभारंभ पूर्व प्रधानाचार्य श्री राम लखन प्रसाद शुक्ल जी ने किया। ये बस प्रतिदिन चलेगी। भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। उद्घाटन के बाद पौधरोपण भी हुआ और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक श्री वी के गंगवार और डिपो इंचार्ज राहुल कुमार थे। उपस्थिति लोगों में जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ आदित्य शुक्ला,पंडित रमापति शुक्ल हरित क्रांति एवं शिक्षण सेवा संस्था के अध्यक्ष इंजीनियर प्रणेश शुक्ला, भूलन बाबा, जिला अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा हरि यादव प्रधान विशुनपुर कृष्ण कुमार उर्फ लंबू, राम कुमार यादव, पंकज शुक्ला ,धीरज शुक्ला, त्रियुगी नारायण शुक्ला, राहुल अग्रहरि उर्फ टाइगर, बबलू शुक्ला, शैलेश शुक्ला, आदि ग्रामवासी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में सभी ने स्वर्गीय रमापति शुक्ल बापी बाबा जी के आदर्श और विचारों का स्मरण किया और हर हर्ष के मौके पर पौधरोपण का संकल्प लिया।