
ईद मिलादुन्नबी पर खलारी प्रखण्ड में निकला जुलूस शामिल हुए बड़ी संख्या में लोग, एकता का दिया संदेश।।
संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी
खलारी। शुक्रवार को खलारी प्रखण्ड में मोहब्बत एवं शांति का प्रतिक पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद मिलाद-उन-नबी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में बुजुर्ग और युवा हाथों में इस्लामी झंडा लिए “सरकार की आमद मरहबा”, “नारे तकबीर” और “नारे मोहम्मदी” के उद्घोष करते आगे बढ़ते रहे।जुलूस खलारी जामा मस्जिद से निकलकर खलारी बाजारटांड़, मायापुर, मुस्तफा नगर, हुटाप, जेहलीटांड़, जी-टाइप, नया बस्ती होते हुए बैंक चौक पर एकत्रित हुआ। इसके बाद नया धौड़ा कब्रिस्तान में रुककर पूर्वजों की मग़फिरत और अमन-चैन की दुआ की गई। जुलूस केडी नेहरू स्टेडियम और मुख्य मार्ग से होते हुए टीटू टाइप मैदान पहुंचा, जहां जामा मस्जिद कमेटी की ओर से मिलाद का आयोजन में सभी लोग शामिल हुए। खलारी जामा मस्जिद के ईमाम नेहाल अख्तर जेयाई ने बताया कि यह त्योहार इस्लामिक समुदाय को एकता के सूत्र में बांधता है। यह पैगंबर की शिक्षाओं को याद करने का अवसर प्रदान करता है। साथ ही यह त्योहार मुस्लिम समाज को समाजसेवा और गरीबों की मदद के लिए प्रेरित करता है।इस मौके पर ख लारी इंस्पेक्टर सह खलारी थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो ने लोगों को संबोधित कर कहा कि “ईद मिलादुन्नबी का यह जुलूस भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। प्रशासन की ओर से पूरी व्यवस्था की गई थी ताकि लोग शांति और श्रद्धा के साथ त्योहार मना सकें। मुझे खुशी है कि खलारी में हर समुदाय आपसी एकता और सम्मान की मिसाल कायम कर रहा है।” इस अवसर पर जामा मस्जिद के इमाम नेहाल अख्तर जेयाई, जेहलीटांड़ से हाफिज तनवीर समसी, हुटाप इमाम, लपरा इमाम, मायापुर इमाम, जी-टाइप इमाम और बाजारटांड़ इमाम सहित विभिन्न मस्जिदों के इमाम मौजूद थे। जामा मस्जिद के सदर गुलाम रसूल, सेक्रेटरी मो. फैयाजुद्दीन सिद्दीकी, अब्दुल बुखारी, कलीम रिजवी, तौहीद अंसारी, शमीम अंसारी, खुर्शीद आलम, मो. मुस्ताक, मो. इफतेखार, खालिद अंसारी, मो. इस्लाम, मो. परवेज, मो. अकबर खान, मो. महफूज, मो. अख्तर, मो. इरशाद, परवेज अंसारी, असलम अंसारी, सफीक अंसारी, डॉ. गुफरान, महताब आलम, मीनु खान, मो. चांद, सरताज अंसारी, इकबाल अंसारी, अनवर अंसारी, फ़िरदौस अंसारी, गुलरेज अंसारी, असरफ खान, अरशद अंसारी, अरमान अंसारी, अनीश अंसारी, सुहैल अंसारी, इरशाद अंसारी, शहीद अंसारी, शफीक अंसारी, तौफीक अंसारी, दानिश अंसारी, सद्दाम हुसैन, सुभान अंसारी, सलीम अंसारी, हलीम अंसारी, अब्बास अंसारी, शमशाद अंसारी, मुबारक अंसारी, जाहिद अंसारी, अनूप अंसारी, फारुक नवाब और अन्य कई कमेटियों के जिम्मेदार लोग शामिल हुए।मिलाद कार्यक्रम में खलारी की बारह कमेटियों ने हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने लंगर का लुत्फ उठाया। इस अवसर पर इमाम नेहाल अख्तर जेयाई ने फातिहा ख्वानी की और पूरी दुनिया में भाईचारे, मोहब्बत और अमन-शांति की दुआ की।भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी ने न केवल आस्था और उत्साह का संदेश दिया, बल्कि पूरे कोयलांचल में सौहार्द, एकता और अमन का पैगाम भी फैलाया।










